चम्पावत : एक लडक़ी का अपने ही गांव में रहने वाली लडक़ी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बदला लेने के उद्देश्य से लडक़ी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई। उसमें आपत्तिजनक पोस्ट भी प्रसारित कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लडक़ी की काउंसलिंग की और पुलिस एक्ट के तहत चालान कर चेतावनी देने के बाद छोड़ा गया।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें

मामला पाटी थाना क्षेत्र का है। मैरोली गांव की रहने वाली निशा पुत्री हीरा सिंह लडवाल ने छह महिने पूर्व मई में पुलिस से शिकायत की थी कि उसके नाम से फेसबुक में फर्जी आईडी बनाई गई है। जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की जा रही है। जिससे पीडि़ता मानसिक रूप से बेहद आहत है।
पुलिस की साइबर सेल ने मामले की छानबीन की और फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले की ढूंढखोज की। इसके लिए फेसबुक से पत्राचार किया गया। साइबर सेल की जांच में निशा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले की पहचान संजना पुत्री नवीन सिंह लडवाल के रूप में हुई। संजना और निशा दोनों एक ही गांव पाटी के मैरोली के रहने वाली हैं।
मामले में संजना का नाम सामने आने के बाद उसे थाने बुलाया गया और उससे पूछताछ की गई। जिसमें संजना ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि वह दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बताया कि पहले किसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था, तो उसने निशा से बदला लेने के उद्देश्य से उसकी फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Telegram Group से सीधे जुड़ें

इसके बाद पुलिस और साइबर सेल द्वारा अभियुक्त संजना की काउंसलिंग की गई। जिसमें उसने लिखित में अपना माफीनामा मांग और भविष्य में ऐसा अपराध दुबारा न करने की बात कही। इस मामले में पीडि़ता द्वारा भी अभियुक्त के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं चाहने के कारण अभियुक्ता संजना काा पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया और भविष्य में सोशल मीडिया में किसी अन्य व्यक्ति की फर्जी फेसबुक आईडी न बनाने की हिदायत के साथ छोड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here