चम्पावत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक ऊंचा हुआ है। मोदी सरकार ने लोगों के हित में कई नीतियों को बनाया है। जिसका लोगों का लाभ भी मिल रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रकिशोर बोहरा, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, बीडीसी सदस्य मुकेश महराना, सभासद नंदन तड़ागी, विनोद चौधरी, कपिल खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। बीते रोज बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। चम्पावत के गोरलचौड़ स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सफाई अभियान चलाया। यहां कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रकिशोर बोहरा, जिला मंत्री मुकुल ढेक, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सभासद नंदन तड़ागी, लोकेश पुनेठा, प्रकाश नाथ, मनमोहन बोहरा, सूरज बोहरा, कपिल खर्कवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा टनकपुर, सूखीढांग और चौकी में भी सफाई अभियान चलाया गया।