कुमाऊं पोस्ट न्यूज, चम्पावत : ऑनलाइन क्यूट बेबी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया है। ऑनलाइन प्लेटफार्म यूट्यूब में आयोजित प्रतियोगिता में चम्पावत के शांत बाजार में रहने वाले अथर्व दीक्षित ने सबसे ज्यादा व्यू के साथ बाजी मारी है।
प्रतियोगिता की आयोजन सना परवीन ने बताया कि 6 साल तक के बच्चों के लिए यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें इस आयु तक के बच्चों का कोई भी वीडियो मांग गया था। प्रतियोगिता को ऑनलाइन प्लेटफार्म यूट्यूब के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसके तहत बच्चों को अपनी वीडियो के व्यू बढ़ाने थे। प्रतियोगिता में लगभग 67 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। जिसमें सर्वाधिक 4106 व्यू के साथ शांत बाजार निवासी अथर्व दीक्षित ने पहला स्थान बनाया। दूसरे स्थान पर छतार निवासी प्रणिका उप्रेती रही। उन्हें 3333 व्यू मिले। जबकि तीसरे स्थान पर अविका धौनी और अहाना धौनी की जोड़ी रही। उन्हें 2771 व्यू मिले। आयोजक सना परवीन ने बताया कि स्थान बनाने वाले बच्चों को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे भी इसी तरह ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

