चम्पावत : क्रिकेट एसोशिएशन ऑफ चम्पावत की वर्ष-2020 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें लक्ष्मण पाटनी दूसरी बार अध्यक्ष और नीरज वर्मा भी दूसरी बार ही सचिव चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिले में क्रिकेट की गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
चम्पावत मुख्य बाजार स्थित क्रिकेट एसोशिएशन के कार्यालय में बैठक का संचालन संरक्षक रवींद्र सिंह तड़ागी ने किया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पूर्व पदाधिकारियों को पुन: चुना गया। जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ साह, सहसचिव सन्नी वर्मा, सदस्य हेमंत वर्मा, प्रदीप वर्मा, हेमंत वर्मा, सत्यप्रकाश, कैलाश भट्ट, सुनील गडक़ोटी, तनुजा वर्मा, तुषार वर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी (लोहाघाट), हरीश मेहता (बाराकोट), मनोज बोरा (पाटी), रिपुदमन सिंह तड़ागी (टनकपुर-बनबसा) चुने गए।
जबकि विशिष्ट सदस्य बृजेश माहरा, गोविंद बोहरा, संजय नाथ, अमित वर्मा, अनिल कुमार, दिनेश नेगी, मुकेश टम्टा, दीपक वर्मा, भुवन सिह कठायत, रचित वल्दिया, जीवन चंद्र राय, दीपक कन्याल, किशोर जोशी, कौशल साह, विकास साह, रोहित बिष्ट, रमेश जोशी, अशोक वर्मा, राजेंद्र डसीला, दीपक पनेरू, एडवोकेट दीपक जोशी, एडवाइजर विशाल जोशी, आफिस स्टाफ कल्पना गहतोड़ी, सुनीता सार्की, आफिशिएल हर्षित पांडे, सौरभ कलौनी, राहुल गिरि, उत्तम ओली, कोच शैलेन्द्र सिंह, भगवान सिंह बोरा, दीपक सेठी, अंपायर मनोज टकवाल, टैक्निकल पवनेश पाटनी बनाए गए।
23 सितंबर के बाद होगा चयन
चम्पावत : एसोशिएशन के सचिव नीरज वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर के बाद रणजी और विजय हरारे ट्राफी के लिए खिलाडिय़ों चयन किया जाएगा। इसके लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने क्रिकेट में रूचि रखने वाले खिलाडिय़ों से प्रेक्टिस करने को कहा है।