चम्पावत : बौतोड़ी घाट में सरयू नदी में नहा रहा बाराकोट का एक व्यक्ति के डूबने का समाचार मिल रहा है। फिलहाल अभी तक उसकी कोई सूचना नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोग उसकी खोजबीन में जुटे हैं।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें

जानकारी के अनुसार बंगा बाराकोट निवासी दीवान सिंह सामंत उम्र 48, पुत्र मोहन सिंह सामंत घाट के पास बन रहे टिनशेड में मजदूरी का कार्य कर रहा था। गुरुवार की सुबह 9 बजे वह घाट के बौतेड़ी पास के पास सरयू नदी के किनारे नहाने के लिए गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया। प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र सिंह अधिकारी, नारायण राम ने बताया कि वह नदी में नहा रहा था और नदी का बहाव काफी तेज था तो वह उसमें बह गया और उसके बाद कहीं दिखाई नहीं दिया। व्यक्ति के डूबने के बाद वहां मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया और उन्होंने च्यूरानी बाराकोट के पूर्व प्रधान विनोद अधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर विनोद सिंह अधिकारी, डूबने वाले व्यक्ति के पुत्र कमल सिंह सामंत, नैन सिंह सामंत, मदन सिंह रावल आदि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने डूबे व्यक्ति को खोजने का कार्य शुरू किया, लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिल सकी है। फिलहाल ग्रामीण ढूंढ खोज में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here