कुमाऊँ पोस्ट, चम्पावत : बिजली के पोल से गिरने से गंभीर रूप से घायल चम्पावत ब्लॉक के कैन्यूड़ा सीम गांव निवासी सुरेश चन्द्र मौनी पुत्र देवी दत्त मौनी, जो एक वर्ष से बीमारी के कारण बिस्तर में ही पड़ा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा सुरेश मौनी के उपचार के लिए संयुक्त रूप से मदद कर रहे है़।

मालूम हो कि बीपीएल परिवार के एवं गरीब कैन्यूड़ा सीम निवासी सुरेश मौनी (29) पुत्र देवी दत्त मौनी बिजली लाइन में फिटर के पद पर ठेकेदार दुबड़ कमलेख लक्ष्मण सिंह बोहरा के पास कार्यरत था। पोल से गिरने से कमर से नीचे का हिस्सा सुन्न पड़ गया है। घायल सुरेश मौनी का उपचार हल्द्वानी के निजी अस्पताल में चल रहा है।
बिजली पोल से गिरकर सुरेश मौनी गंभीर रूप से घायल हो गया है। देवी दत्त की परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। सुरेश मौनी के बिजली पोल दुर्घटना में घायल होने पर परिजन आर्थिक संकट में हैं।

मित्र और रिश्तेदार अब तक उनके उपचार में पांच लाख से अधिक खर्च कर चुके हैं। प्रतिदिन उनके उपचार में लगभग बीस हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। घायल सुरेश मौनी की मदद के लिए क्षेत्र के साथ ही अन्य लोग आगे आ रहे हैं।

आप भी कर सकते हैं सुरेश की मदद
सुरेश मौनी की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। आप भी उसकी आर्थिक मदद कर सकते हैं। सुरेश का एसबीआई पाटी में बैंक खाता है।
सुरेश मौनी का बैंक खाता संख्या 36840621628 और आईएफसी कोड SBIN0007656
है। घायल सुरेश मौनी के पिता देवी दत्त मौनी ने लोगों से घायल सुरेश मौनी के उपचार में मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here