चम्पावत जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कमलेड़ी निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुंवर की मां सावित्री देवी उम्र 65 वर्ष का स्वास्थ्य पिछले तीन माह से खराब चल रहा था। शनिवार रात1.30 बज़े सावित्री देवी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। रविवार सुबह पंचेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि बड़े पुत्र मदन कुंवर, एलएम कुंवर, भुवन कुंवर और हरीश कुंवर ने दी। उनके निधन पर लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक कैलाश गहतोड़ी, सांसद अजय टम्टा बीजेेपी जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ,जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, प्रकाश राय, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,
एएमए राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, रेखा देवी, विनीता फत्र्याल, सुमन लता, जिपं सदस्य विजय बोहरा, हरीश राम, प्रहलाद सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सामंत, पुष्कर कापड़ी, भूपेंद्र महर, प्रीति पाठक, सरिता बोहरा, दीपा जोशी, संगीता महर, रेखा गोस्वामी, सीमा विश्वकर्मा, किरन देवी पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत आदि ने गहरा शोक जताया है।