लोहाघाट चम्पावत विकास खंड बाराकोट के एक गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग पर 14
वर्षीय मूक बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
किशोरी की मां ने राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बाद देर शाम राजस्व पुलिस किशोरी का मेडिकल करवाने लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
 मूक बधिर किशोरी की मां ने तहरीर देकर कहा कि गुरुवार की देर शाम उनकी बेटी घर के पास ही अखरोट के पेड़ के पास गई थी। इसी दौरान एक महिला ने उनसे घर जाने को कहा। इतनी देर में 75 साल का एक बुर्जर्ग ने उसके साथ
दुष्कर्म कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने शुक्रवार सुबह राजस्व पुलिस को दे दी है। इधर राजस्व निरीक्षक खुशाल सिंह धौनी ने बताया कि पीड़ित की मां ने  राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टी होने के बाद मामले को दर्ज कर रेगुलर पुलिस को सोंपा जाएगा। मेडिकल कर रही डा.चित्रलेखा के अनुसार स्लाइड तैयार कर जांच के पिथौरागढ़ लैब भेजी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here